साहिबगंज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साहिबगंज दौरे से पहले पतना प्रखंड खुले में शौच मुक्त हो जायेगा. शनिवार देर शाम राज्य निदेशक ओडीएफ राजेश शर्मा ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक में कही. श्री शर्मा ने साहिबगंज में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं नमामि गंगे अभियान के तहत बन रहे शौचालय की समीक्षा की.
जिला योजना पदाधिकारी रामनिवास सिंह एवं जिला भू अर्जन पदाधिकारी डॉ विनय कुमार मिश्र के अलावा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता रासबिहारी सिंह साहिबगंज के सीओ सहित विभाग के सहायक एवं कनीय अभियंता सहित जिला समन्वयक मुख्य रूप से मौजूद थे.
