पहले सास फिर बहू की जहर खाने से हुई मौत
बोरियो : थाना क्षेत्र के मोतीपहाडी तेली टोला निवासी भुतेश पंडित की पत्नी काजल कुमारी 22 वर्ष को एएसआई मनोज सिंह ने मृत अवस्था में घर से बरामद किया. पूछताछ में पता चला कि शुक्रवार की रात मृतका काजल कुमारी ने जहर खाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर पति भुतेश पंडित व ससुर होरेन पंडित के बात झगड़ा हुआ था. जिसके कारण रात को काजल कुमारी जहर खा लिया.
घटनास्थल पर पहुंच जांच में जुटी पुलिस : सूचना मिलते ही मौके पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है. एएसआइ मनोज सिंह ने बताया कि मृतका का पैतृक आवास गोड्डा जिले कुरमीचक गांव में है. परिजनों का मामले की सूचना दी गयी है. मृतका के पिता लिखित बयान पर मामला दर्ज किया गया. हालांकि पूछताछ के लिये मृतका के पति भुतेश पंडित व ससुर होरन पंडित को गिरफ्तार कर थाना ले आयी है. मृतका के पिता रामप्रसाद पंडित के बयान पर पति भुतेश पंडित, ससुर होरन पंडित, देवर बबुआ पंडित पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले कीजांच कर रही है.
एक वर्ष पूर्व हुई थी शादी
मृतिका के ससुर होरेन पंडित ने बताया कि एक वर्ष पूर्व गोड्डा जिले के कुरमीचक निवासी रामप्रसाद पंडित के बेटी काजल कुमारी के साथ बेटा भुतेश पंडित की शादी एक पूर्व हुई थी. पिछले दिनों मैट्रिक का परीक्षा देने मायके गयी थी. परीक्षा समापन के पश्चात घर लौटी तो उसके साथ तीन नये युवक आया जिसमें से एक युवक मोतीपहाडी में रूका और अन्य दो युवक वापस लौट गये. बहू काजल से उक्त तीनों युवकों के बारे में पूछा गया तो बतायी कि रिश्तेदार है और रूकने वाले युवक रिश्ता में भाई लगता है.
जहर खाकर दी महिला ने जान
ग्रामीणो से मिली जानकारी के अनुसार वर्षों पूर्व मृतिका काजल कुमारी के पास सास ने भी जहर खाकर मर गयी. फिर बहू के जहर खाकर मर गयी. बहूओं के जहर खाकर हो रही मृत्यु क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि पुलिस हर बिंदु पर सख्ती से पूछताछ कर रही है.
