बदल गया परिसदन व जैप मैदान

पीएम कार्यक्रम. मंच व पंडाल निर्माण में जुटे हैं 600 मजदूर साहिबगंज : छह अप्रैल को साहिबगंज-मनिहारी गंगा पुल का शिलान्यास होगा. प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर कार्य कराया जा रहा है. छह सौ मजदूरों को लगा कर सभा स्थल पर मंच व पंडाल का निर्माण कराया […]

पीएम कार्यक्रम. मंच व पंडाल निर्माण में जुटे हैं 600 मजदूर

साहिबगंज : छह अप्रैल को साहिबगंज-मनिहारी गंगा पुल का शिलान्यास होगा. प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर कार्य कराया जा रहा है. छह सौ मजदूरों को लगा कर सभा स्थल पर मंच व पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. साफ-सफाई व रंग-रोगन के बाद परिसदन व जैप परिसर का नजारा ही बदल गया है. पुलिस लाइन के दक्षिणी छोर पर विशाल मंच व पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. जिले के सभी विभागों के पदाधिकारी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. कहीं कोई कमी न रह जाये इसका खास ख्याल रखा जा रहा है.
विकास भवन के बगल के पुराना व नया परिसदन को सजाने व संवारने का कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है. बुधवार को परिसदन के सामने बने गोलंबर को तोड़कर हटाने का कार्य मजदूरों ने किया. वहीं पूरा परिसदन परिसर की सफाई नप सफाई कर्मियों ने की. वहीं परिसदन कर्मचारियों के द्वारा परिसदन की खिड़की व दरवाजे का पर्दा बदलने का कार्य किया जा रहा है.
गंगा पुल शिलान्यास कार्यक्रम के एक सप्ताह पूर्व से ही साहिबगंज जिला मुख्यालय के प्रमुख स्थलों पर सरकारी व राजनीतिक दलों का होर्डिंग व बैनर लगना शुरू हो गया है.
24 घंटे में बालू व गिट्टी हटाने का निर्देश : नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी रामनरेश सोनी, सिटी मैनेजर अमर लकड़ा ने वन विभाग के रेंजर रवींद्र तिवारी ने विकास भवन रोड का निरीक्षण गुरुवार को किया. नप इओ ने सड़क किनारे लोगों के द्वारा गिराये गये बालू, गिट्टी व झोपड़ी को 24 घंटे के अंदर हटाने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >