निरीक्षण . पीएम कार्यक्रम तैयारी देखने पहुंचे अभियान आइजी आशीष बत्रा
साहिबगंज : गंगा पुल व बंदरगाह की आधारशीला रखने प्रधानमंत्री छह अप्रैल को साहिबगंज आ रहे हैं. उनके आगमन को देखते हुए जिला व राज्य प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. 300 अधिकारी व 1500 अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. यह बातें आइजी अभियान आशीष बत्रा ने बुधवार को पुलिस लाइन मैदान में पत्रकारों से कही. उन्होंने कहा कि सुरक्षा हर मानक को पूरा किया जायेगा. आइजी अभियान का हेलीकॉप्टर से साहिबगंज आने के बाद पुलिस लाइन मैदान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा. सबसे पहले जैप 9 स्थित मैदान में बने तीन हेलीपैड का निरीक्षण किया. जैप के बगल पहाड़ होने पर सुरक्षा की दृष्टिकोण से
पुलिस बल की तैनाती करने का निर्देश दिया गया. शहर के प्रवेश द्वार का भी निरीक्षण किया. प्रधानमंत्री के पुलिस लाइन मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल का भी जायजा लिया. बैरिकेटिंग कर प्रवेश द्वार बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में आने वाले लाखों लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. इसके लिये विशेष ध्यान रखा जायेगा. पुलिस लाइन में डीसी व रांची से आये वरीय पदाधिकारी के साथ बैठक की. बैठक कर गोपनीय रणनीति बनायी. मौके पर आइजी प्रोभेशन अरुण सिंह, विशेष शाखा के डीआइजी शंभू ठाकुर, जैप के डीआइजी सुधीर झा, दुमका डीआइजी अखिलेश झा, डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया, एसपी पी मुरूगन के अलावे कई डीएसपी, इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी उपस्थित थे.
