15 अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरना कृषक मित्रों के की मानदेय की मांग

16 हजार कृषक मित्र शामिल होंगे तालझारी : प्रखंड मुख्यालय परिसर में रविवार को कृषक मित्रों की बैठक प्रखंड सचिव राजेश हेंब्रम की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मुख्य रूप से कृषक मित्र महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार भगत उपस्थित थे. श्री भगत ने कहा कि कृषक मित्र मानदेय की मांग को लेकर 15 अप्रैल […]

16 हजार कृषक मित्र शामिल होंगे

तालझारी : प्रखंड मुख्यालय परिसर में रविवार को कृषक मित्रों की बैठक प्रखंड सचिव राजेश हेंब्रम की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मुख्य रूप से कृषक मित्र महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार भगत उपस्थित थे. श्री भगत ने कहा कि कृषक मित्र मानदेय की मांग को लेकर 15 अप्रैल से रांची में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे. जिसमें पूरे प्रदेश से लगभग 16 हजार कृषक मित्र शामिल होंगे. बताया कि जिले से लगभग 600 कृषक मित्र धरना में भाग लेंगे. मौके पर जिलाध्यक्ष खुबलाल महतो, विपीन बिहारी, मधु रजक, रंजीत कुमार, कालीचरण मंडल,दिलीप मालतो, मोइनुद्दीन अंसारी, सागर मंडल, बिहारी मंडल, मुंशी किस्कू, इसरानी बेसरा सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >