राजमहल पहाड़ी के जीवाश्म संरक्षण पर जोर

राजमहल के पहाड़ियों पर जीवाश्म को संरक्षित करने पर जोर दिया गया. इस क्षेत्र में शोध व अध्ययन को बढ़ावा देने की बात कही गयी. साहिबगंज : राजमहल के पहाड़ियों पर जीवाश्म को संरक्षित करने पर जोर दिया गया. इस क्षेत्र में शोध व अध्ययन को बढ़ावा देने की बात कही गयी. राजमहल हिल्स जियोहेरिटेज […]

राजमहल के पहाड़ियों पर जीवाश्म को संरक्षित करने पर जोर दिया गया. इस क्षेत्र में शोध व अध्ययन को बढ़ावा देने की बात कही गयी.

साहिबगंज : राजमहल के पहाड़ियों पर जीवाश्म को संरक्षित करने पर जोर दिया गया. इस क्षेत्र में शोध व अध्ययन को बढ़ावा देने की बात कही गयी.
राजमहल हिल्स जियोहेरिटेज जीवाश्म के विकासात्मक ट्रेंड पर आधारित दो दिवसीय सेमिनार रविवार को संपन्न हो गया. अवसर पर प्रस्ताव पारित किया गया कि राजमहल पहाड़ी में पाये जाने वाले जीवाश्म के संरक्षण, अध्ययन एवं शोध कार्य को बढ़ावा देने के लिये अर्थ साइंस इंस्टीट्यूट की स्थापना फॉसिल्स पार्क के साथ-साथ की जाय.
सेमिनार में झारखंड एवं अन्य राज्यों के विद्वान शिक्षक प्रतिभागी शमिल हुए. अवसर पर डीएफओ मनीष तिवारी, संयोजक डॉ रंजीत सिंह, डॉ सीताराम सिंह, डॉ अशोक कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष यूएन मंडल, डॉ प्रमोद कुमार सिंह, राजेश राम, प्रगति सिंह, संजय मिश्रा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >