साहिबगंज : रांची में बुधवार रात सड़क हादसे में घायल साहिबगंज के एक युवक आर्यन विश्वकर्मा की मौत रिम्स ले जाने के दौरान हो गयी है. आर्यन साहिबगंज के एक पत्रकार अरुण विश्वकर्मा के पुत्र व दंगल फिल्म में काम करने वाली कुश्ती चैंपियन नमिता के भाई हैं. आर्यन की मौत की खबर से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बताया जाता है कि परीक्षा खत्म करने के बाद वे छुट्टी बिताने अपने बहन नमिता के घर रांची गये थे. बुधवार रात बहनों के साथ स्कूटी से बाजार जा रहे थे.
मोहराबादी मैदान के पास रात साढ़े आठ बजे पीछे से एक वाहन ने स्कूटी को धक्का मार दिया. इसमें आर्यन बुरी तरह घायल हो गये थे. उनका ब्रेन हेम्ब्रेज कर गया था. इलाज के लिए रिम्स ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गयी. मौत पर आर्यन के शुभचिंतकों, पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है.
