साहिबगंज : सिदो कान्हू जन्माशताब्दी पर भोगनाडीह में विकास मेला का आयोजन किया जायेगा. जिसमें विभिन्न विभाग द्वारा 25 स्टॉल लगाये जायेंगे. यह बातें डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया ने विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में कही. श्री चौरसिया ने कहा कि पूर्व की तरह इस वर्ष भी शहीदो का जन्म दिवस पूरे हर्षोल्लाास से मनाया जायेगा. इसके लिये पूर्व जिन विभागों द्वारा जो तैयारी की जाती रही है वह सभी विभाग अपने अपने स्तर से करेंगे. पूरे मेला का व्यवस्था की जिम्मेदारी बरहेट बीडीओ व एनडीसी मोतीलाल हेंब्रम को रहेगा. इसके अलावे जिला स्तरीय पदाधिकारी भी समय समय पर तैयारी का जायजा लेंगे.
इस मेला लगने वाले विकास मेला में 25 स्टॉल लगाये जायेंगे जो अपने अपने विभाग का प्रदर्शनी लगायेंगे. भवन प्रमंडल हेलीपैड का निर्माण करेंगे और पीडब्लूडी सड़क व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे. नगर पर्षद व पीएचइडी मेला में पेयजल के लिये टैंकर की व्यवस्था करेंगे. जबकि स्वास्थ्य विभाग हेल्थ कैंप लगा कर लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच करेंगे. इसी प्रकार अग्निशमन विभाग पूरी तैयारी के साथ मेला में तैनात रहेंगे. सुरक्षा व्यवस्था की कमान पुलिस कप्तान पर होगी.
बैठक में डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया, एसपी पी मुरूगन, डीएफओ मनीष कुमार तिवारी, डीडीसी राजकुमार, डीपीआरओ प्रभात शंकर, डीपीओ रामनिवास सिंह, आइटीडीए निदेशक बबलू मुर्मू, डीडब्लूओ उत्तम भगत, पीडब्लूडी उपेंद्र शर्मा, विशेष खा मुकेंद्र सिंह, नागेंद्र नाथ नागदेव, डीएसइ जयगोविंद सिंह, डीएसपी ललन प्रसाद सहित सभी विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे.
