बरहेट : थाना क्षेत्र के चंद्रदीपा गांव में चार पहले पति को छोड़ प्रेमी के संग भागी महिला को बरहेट थाना पुलिस ने बुधवार को साहिबगंज रेलवे स्टेशन से बरामद किया है. चंद्रदीपा गांव निवासी महाकाल मड़ैया ने बरहेट थाना में 12 अप्रैल 2013 को आवेदन देकर पत्नी पार्वती देवी को राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना में कार्यरत मिस्त्री बिहार के
बांका जिला के रजौन के गोसाइचक निवासी त्रिशूल सिंह के साथ भागने की शिकायत की थी. पुलिस चार वर्ष से त्रिशूल सिंह व पार्वती देवी को खोज रही थी. कांड के अनुसंधानकर्ता किशुनदेव यादव ने बताया कि पार्वती को साहिबगंज रेलवे स्टेशन के बाहर से बरामद किया गया है. त्रिशूल सिंह अभी भी फरार है.
