साहिबगंज : बैंक डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने पर ज्यादा फोकस करें. यह बातें डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया ने बुधवार को विकास भवन सभागार में डीएलसीसी की बैठक में कही. बुधवार को शाम सभागार में बैंकर्स के साथ डीडीएलसी की बैठक हुई. जिसमें सभी बैंकों ने अपने प्रगति रिपोर्ट दी . जिसकी डीसी ने समीक्षा की. सिदो कान्हू जन्म दिवस पर बैंकों को ऋण वितरण का लक्ष्य दिया गया. जिसमें केसीसी व पीएमइजीपी ऋण को अधिक से अधिक करने का निर्देश दिया.
11 अप्रैल को जन्म दिवस पर आयोजित भोगनाडीह में विकास मेला का भी आयोजन होगा. जिसमें जिला प्रशासन द्वारा केसीसी, ट्रैक्टर व अन्य उद्योग ऋण का वितरण किया जायेगा. बैठक में डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया, डीडीसी राजकुमार, डीपीओ रामनिवास सिंह, एलडीएम मोहनलाल शुक्ला, आइटीडीए निदेशक बबलू मुर्मू, यूको बैंक प्रबंधक अभिषेक मिश्रा सहित सभी बैंकों के प्रबंधक व प्रतिनिधि शामिल थे.
