स्काउट व गाइड के बच्चों ने किया सैल्यूट

साहिबगंज : विश्व वन दिवस के अवसर पर राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू को स्काउट, गाइड एवं एनसीसी द्वारा नवोदय में सैल्यूट किया गया. जिला संगठन आयुक्त उमा शंकर सिंह एवं राजमहल में वृक्षारोपण स्काउट मास्टर शेखर, दिनेश्वर शर्मा के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया. नवोदय विद्यालय में किया पौधारोपण राज्यपाल विश्व वानिकी दिवस पर वन प्रमंडल […]

साहिबगंज : विश्व वन दिवस के अवसर पर राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू को स्काउट, गाइड एवं एनसीसी द्वारा नवोदय में सैल्यूट किया गया. जिला संगठन आयुक्त उमा शंकर सिंह एवं राजमहल में वृक्षारोपण स्काउट मास्टर शेखर, दिनेश्वर शर्मा के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया.

नवोदय विद्यालय में किया पौधारोपण
राज्यपाल विश्व वानिकी दिवस पर वन प्रमंडल विभाग की ओर से आयोजन कार्यक्रम के दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में राज्यपाल महगुणी का पौधा लगायी. इसके बाद यहां से सिदो कान्हू स्टेडियम में विश्व वानिक दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुई.
चाक-चौबंद सुरक्षा : राज्यपाल के आगमन को लेकर साहिबगंज रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार को सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम किया गया था. रेलवे स्टेशन पर विधि-व्यवस्था के लिए वरीय प्रभार में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी डॉ विनय कुमार मिश्र व तीन पदाधिकारी दंडाधिकारी के रूप में थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >