तैयारी . राज्यपाल के आगमन से ग्रामीणों की जगी आस
मंडरो में स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल है. अब राज्यपाल आगमन की खबर के बाद लोगों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की आस जगी है. वहीं अस्पताल व आसपास की साफ-सफाई जोर-शोर से शुरू हो गयी है. वर्तमान में अस्पताल में मात्र एक चिकित्सक ही हैं. जिसके भरोसे इलाज चल रहा है.
मंडरो : राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू के मिर्जाचौकी स्वास्थ्य उपकेंद्र के निरीक्षण की खबर ग्रामीणों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलने की आस जग गयी है. राज्यपाल मंगलवार को स्वास्थ्य उपकेंद्र का निरीक्षण करेंगी. यहां की समस्याओं से भी रूबरू होंगी. वर्तमान में एक चिकित्सक के भरोसे स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है. रविवार की रात को चिकित्सक के नहीं रहने से परेशानी झेलनी
पड़ती है.
एक चिकित्सक के भरोसे चल रहा है स्वास्थ्य उपकेंद्र
क्या कहते हैं ग्रामीण
स्वास्थ्य केंद्र में प्रयाप्त मात्रा में दवा भी उपलब्ध नहीं है. इस कारण बाहर से दवा खरीदनी पड़ती है.
सिंटू चौरसिया
मिर्जचौकी स्वास्थ्य उपकेंद्र में कम से कम चार चिकित्सकों की ओर आवश्यकता है. ताकि मरीजों का सही उपचार हो सके.
मनोज यादव
स्वास्थ्य केंद्र में रात में जेनरेटर की व्यवस्था हो ताकि मरीजों का रोशनी न हो. राज्यपाल के आगमन से व्यवस्था सुधरने की आशा है.
गोपाल शर्मा
स्वास्थ्य उपकेंद्र में महिला चिकित्सक भी नहीं है. एक स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की जरूरत है. ताकि महिलाओं की परेशानी दूर हो सके.
ओमप्रकाश सुमन
सफाई के बाद नये लुक में दिख रहा उपकेंद्र
राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू के मिर्जाचौकी स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण कार्यक्रम को लेकर युद्ध स्तर पर साफ-सफाई कर परिसर की सफाई पूरी कर ली गयी है. परिसर व मुख्य द्वार पर जमा कूड़ा व कचरा की सफाई कर दी गयी है. मालूम हो कि मंगलवार को 3:30 बजे राज्यपाल स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगी.
