मंडरो : मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के महादेववरण स्थित महोली टोला में रविवार देर रात्रि एक बजे राजेंद्र मोहली का घर जल राख हो गया. इस आग लगी में राजेंद्र मोहली के घर में रखे टीवी, राशन कार्ड, मैट्रिक का सर्टिफिकेट व 12 हजार नकद जलकर राख हो गयी. मौके पर महादेववरण पंचायत की मुखिया ललिता देवी पहुंच कर पीड़ित परिवार को पांच साड़ी तीन लुंगी,
बीस किलो चावल दो किलो दाल, दस किलो चूड़ा दो किलो गुड़, मोमबत्ती व एक डब्बा नमक सहित माचिस देकर पीड़ित परिवार को तत्काल मदद की.मौके पर मखिया प्रतिनिधि सुनील सिंह, उपमुखिया शांति देवी, वार्ड सदस्य संजना देवी, पंकज साह, पशुपति नाथ गुप्ता सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.
