उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के बाघपिंजरा गांव में बीती रात्रि मुंबई पुलिस ने राधानगर पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर रहीम शेख उर्फ शाहरूख को गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार मुंबई के डोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पशु चारे की दुकान से 80 हजार नकदी चोरी मामले में रहीम की संलिप्तता पायी गयी है. मामले को लेकर 23 फरवरी को डोंगरी थाना में कांड संख्या 35/17 में धारा 454, 457 एवं 380 के तहत मामला दर्ज कराया गया था. छापेमारी दल में राधानगर थाना प्रभारी संजय प्रसाद, मुंबई पुलिस इंस्पेक्टर एसआर पालवे, हवलदार जेएम सैयद, कांस्टेबल बी के कदम, पीआर कनकुड़े सहित अन्य मौजूद थे.
चोरी के आरोपित को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के बाघपिंजरा गांव में बीती रात्रि मुंबई पुलिस ने राधानगर पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर रहीम शेख उर्फ शाहरूख को गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार मुंबई के डोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पशु चारे की दुकान से 80 हजार नकदी चोरी मामले में रहीम की संलिप्तता पायी गयी है. […]
