मोटरसाइकिल टक्कर में तीन घायल, एक गंभीर

तालझारी : राजमहल थाना क्षेत्र के संग्रामपुर के समीप मोटरसाइकिल व साइकिल टक्कर में तीन लोग घायल हो गया. जिसमें एक की स्थिति गंभीर है. घायल संग्रामपुर निवासी रोहन टुडू, मिर्जाचौकी निवासी सुनिल राय व राहूल राय को राजमहल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज हेतू भरती कराया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक साइकिल व मोटरसाइकिल का […]

तालझारी : राजमहल थाना क्षेत्र के संग्रामपुर के समीप मोटरसाइकिल व साइकिल टक्कर में तीन लोग घायल हो गया. जिसमें एक की स्थिति गंभीर है. घायल संग्रामपुर निवासी रोहन टुडू, मिर्जाचौकी निवासी सुनिल राय व राहूल राय को राजमहल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज हेतू भरती कराया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक साइकिल व मोटरसाइकिल का संतुलन खो जाने के कारण घटना घटित हुई. मामले को लेकर राजमहल थाना पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है. वहीं राजमहल में इलाज कर रहे चिकित्सकों ने घायल सुनील राय की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >