भक्ति और सत्कर्म से ही जीवन होगा सफल : विश्वाम्बरा

मां पगली दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा हवन के साथ संपन्न

राजमहल. प्रखंड क्षेत्र के गुनिहारी पंचायत अंतर्गत मंडई स्थित मां पगली दुर्गा मंदिर परिसर में रामनवमी के अवसर पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ. समापन पर विधिवत हवन-यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आहुति दी और प्रसाद ग्रहण किया. कथा के दौरान वृंदावन की प्रसिद्ध कथावाचिका विश्वाम्बरा उर्फ गौरांगी ने वेद, पुराण, गीता और श्रीमद्भागवत महापुराण की विस्तृत व्याख्या की. उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की लीला का वर्णन करते हुए भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने अपने प्रवचन में समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर कर भक्ति मार्ग अपनाने और सत्कर्म करने का संदेश दिया. कथावाचिका ने कहा कि हवन-यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है. प्रसाद का सम्मान करना चाहिए. कार्यक्रम में शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. सात दिनों तक चले इस संगीतमय कथा के बाद अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >