ह्रदय परियोजना से महिला किसान बनेंगी आत्मनिर्भर : डीपीएम

खुटहरी पंचायत भवन में एलआइसी एचएफएल ह्रदय परियोजना के तहत निर्देश संस्था द्वारा महिला किसानों के लिए गरमा फसल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

साहिबगंज. खुटहरी पंचायत भवन में एलआइसी एचएफएल ह्रदय परियोजना के तहत निर्देश संस्था द्वारा महिला किसानों के लिए गरमा फसल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. आत्मा साहिबगंज के उप परियोजना निदेशक मंटू कुमार ने मुंग, मक्का और अन्य फसलों की बुवाई, फसल उपचार, बिजों और जिप्सम का उपयोग, सिंचाई, कटाई और जैविक खाद के उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी. परियोजना प्रबंधक राजीव निरंजन झा ने बताया कि चयनित गांव की 60 महिला किसानों को कृषि विभाग के सहयोग से बीज प्रदान किया गया और प्रशिक्षण के बाद उन्हें 50 किलो फास्फो जिप्सम और जैविक खाद भी वितरित किया गया. एलआइसी एचएफएल और कृषि विभाग के सहयोग से महिला किसान हर मौसम में खेती कर आत्मनिर्भर बन रही हैं. मंटू, सौरभ और सचिव के प्रयास से महिलाएं अब मशरूम उत्पादन और नए उत्पाद तैयार करके बाजार में बिक्री भी कर रही हैं. प्रखंड कृषि समन्वयक निकेश कुमार, ग्राम समन्वयक और 55 किसान कार्यक्रम में उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >