हमारी एकता से ही धर्म व संस्कृति की रक्षा होगी

सूर्यदेव घाट मंदिर में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन, बोले रंगनाथाचार्य

युवाओं से धर्म, सेवा और एकता अपनाने का लिया संकल्प साहिबगंज. सूर्यदेव घाट मंदिर में मंगलवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, इसके बाद अध्याकुमारी ने गणेश वंदना प्रस्तुत की और सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया. मंच पर शंभवी सिंह ने सतयुग, त्रेता, द्वापर और कलयुग के नाट्य मंचन के माध्यम से दर्शकों को आकर्षित किया और जीवन मूल्यों का संदेश दिया. मुख्य अतिथि जगतगुरु स्वामी रंगनाथाचार्य जी महाराज ने कहा कि जीवन में कठिनाइयां आए, लेकिन श्रद्धा, विश्वास और भक्ति से कोई बाधा हमें रोक नहीं सकती. उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि केवल मंदिरों में पूजा करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि सेवा, दया और करुणा के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाना आवश्यक है. स्वामी जी ने संगठन में शक्ति होने का महत्व बताया और सनातन धर्म व संस्कृति को समझने, जीने और आगे बढ़ाने का आह्वान किया. महर्षि मेंहीं आश्रम के स्वामी ने सच्चाई और भगवत गीता के मार्ग का पालन करने की प्रेरणा दी. विभाग प्रचारक अजय कुमार ने कहा कि गौ-गौरी और गंगा की सुरक्षा से ही सनातन संस्कृति की रक्षा संभव है. उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक धर्म का प्रचार करने का संदेश दिया. मंच का संचालन अजय कुमार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जिला संपर्क प्रमुख डॉ सुरेंद्रनाथ तिवारी ने किया. कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव, प्रेमलाल मंडल, लोकनाथ चौधरी, संजय पटेल, डॉ. देवब्रत, महेश तिवारी, रमेश कुमार, रामानंद साह आदि मौजूद थे. सूर्यदेव घाट से मातृ शक्तियों ने निकाली भव्य शोभा यात्रा साहिबगंज. हिंदू सम्मेलन को लेकर मंगलवार को सूर्यदेव घाट से मातृ शक्तियों के द्वारा शोभा यात्रा निकाली गयी, जो सूर्यदेव घाट से प्रारंभ होकर पुरानी साहिबगंज, संत जेवियर्स स्कूल, कमलटोला, मां बायसी स्थान तक पहुंची. परिक्रमा करने के बाद वापस कार्यक्रम स्थल तक शोभायात्रा पहुंची. प्रमुख रूप से ममता विद्यार्थी, श्वेता दत्त, गुंजा कुमारी, रीमा सिंह, प्रिया कुमारी, रानी झा, चांदनी देवी, श्वेता श्रीवास्तव, ज्योति मिश्र, पूजा यादव, स्वाति सुमन इसमें सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया. महिलाओं ने अपने हाथों में शस्त्र और भगवा ध्वज ले रखा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >