समेकित नदी प्रबंधन की विस्तृत रूपरेखा पर विचार-विमर्श

साहिबगंज में अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान की प्रथम बैठक आयोजित

साहिबगंज. अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान (यूआरएमपी) के तहत मल्टी-स्टेकहोल्डर वर्किंग ग्रुप की पहली बैठक मंगलवार को समाहरणालय सभागार में डीडीसी सतीश चंद्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, नगर निकाय प्रतिनिधि, राष्ट्रीय शहरी कार्य संस्थान के अधिकारी मनु भटनागर और शिवानी कुमारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी छूटेश्वर कुमार दास, नगर परिषद साहिबगंज के अभिषेक सिंह और नगर पंचायत राजमहल के कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य हितधारक उपस्थित थे. बैठक में शहर-स्तरीय समेकित नदी प्रबंधन, जल आधारित पर्यटन को स्थानीय आजीविका से जोड़ना, ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन, नालों के उपचार और प्रदूषण स्रोतों की पहचान पर विस्तार से चर्चा की गई. जनभागीदारी और नागरिक जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया. सर्वे के दूसरे दिन राष्ट्रीय शहरी कार्य संस्थान की टीम ने गंगा नदी और आसपास के क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया. टीम ने गंगा में डॉल्फिन देखी और इसके संरक्षण व पर्यटन संभावनाओं पर चर्चा की. साहिबगंज बंदरगाह का निरीक्षण करते हुए कहा गया कि यह राज्य के लिए महत्वपूर्ण संपत्ति है और जिले व राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकता है. डीडीसी सतीश चंद्रा के नेतृत्व में बैठक में गंगा तट विकास, पर्यटन, जल परिवहन और शहरी सुविधाओं के विस्तार पर विचार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >