पांच अक्तूबर को कोदरजन्ना गांव में होगी बैठक
साहिबगंज : दुर्गा पूजा व मुहर्रम को लेकर मुफस्सिल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी उमेश तिवारी ने किया. इस मौके पर उपस्थित सदर प्रखंड की प्रमुख रेखा देवी व उपप्रमुख मंसूर आलम ने उपस्थित समिति के सदस्यों व ग्रामीणों से कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में पूजा त्योहार मनायें.
कहा कि यदि किसी भी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न होती है तो थाना व हम लोगाें को त्वरित सूचना दें ताकि आपसी समझौता के तहत मामला को सुलझाया जा सके. वही गांव के सभी गणमान्य लोगों का दायित्व है कि अपने-अपने स्तर गांव पर कड़ी निगरानी रखें और भाइचारा प्रतिक बने. वहीं थाना प्रभारी ने सभी को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर मुख्य रूप से मुखिया अलसोना कुुमारी, सुनीता देवी, मुन्तशिर, अन्नान डीलर, मो कामरान सहित कई लोग उपस्थित थे.
