बरहेट बाजार से चोरी की बाइक बरामद

बरहेट : थाना क्षेत्र के बरहेट बाजार नवाब चौक के समीप पुलिस ने एक चोरी की बाइक बरामद किया है. जानकारी के अनुसार बीते दिन थाना क्षेत्र के खैरवां से एक हीरो होंडा पैशन प्रो मोटरसाइकिल जेएच18बी5441 की चोरी हो गयी थी. जिसे चोरों ने बरहेट बाजार में लाकर लावारिस अवस्था में छोड़ दिया था. […]

बरहेट : थाना क्षेत्र के बरहेट बाजार नवाब चौक के समीप पुलिस ने एक चोरी की बाइक बरामद किया है. जानकारी के अनुसार बीते दिन थाना क्षेत्र के खैरवां से एक हीरो होंडा पैशन प्रो मोटरसाइकिल जेएच18बी5441 की चोरी हो गयी थी. जिसे चोरों ने बरहेट बाजार में लाकर लावारिस अवस्था में छोड़ दिया था. बताया जाता है कि उक्त गाड़ी बुआरीजोर के धनेश्वर हांसदा की है. खैरवां के किसी व्यक्ति ने खरीदा था जो अभी तक ट्रांसर्फर नहीं हुआ है. उक्त गाड़ी अभी धनेश्वर हांसदा के नाम पर ही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >