शीघ्र दूर करेंगे क्षेत्र की समस्या

पतना : दामिन डाक बंगला पतना में मंगलवार को झामुमो प्रखंड इकाई की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुरेश टुडू ने की. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय हांसदा उपस्थित थे. लोक सभा चुनाव में झामुमो की राजमहल सीट पर हुई जीत की समीक्षा की गयी. राजमहल लोक सभा सीट अंतर्गत […]

पतना : दामिन डाक बंगला पतना में मंगलवार को झामुमो प्रखंड इकाई की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुरेश टुडू ने की. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय हांसदा उपस्थित थे. लोक सभा चुनाव में झामुमो की राजमहल सीट पर हुई जीत की समीक्षा की गयी. राजमहल लोक सभा सीट अंतर्गत बरहेट विधान सभा क्षेत्र के कुल 13 पंचायत वाले पतना प्रखंड का प्रदर्शन बेहतर बताया गया.

पंचायत वार वोटों का विश्लेषण किया गया. साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड क्षेत्र की समस्या को सांसद श्री हांसदा के समक्ष रखा गया. जिस पर सांसद श्री हांसदा ने कहा कि क्षेत्र से समस्याओं को दूर करना ही उनकी प्राथमिकता है. कार्यकर्ता किसी भी समस्या को लेकर बेहिचक उनके समक्ष रख सकते हैं. मौके पर पतना प्रखंड प्रमुख गोपाल हांसदा, उपप्रमुख जाकिर शेख, पार्टी के लंबोदर पंडित, फणिभूषण साहा, रहमान अंसारी, इसलाम शेख, श्यामसुंदर बास्की, होपन हांसदा, महेश साहा, संजय गोस्वामी, शिवनाथ साहा मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >