गहने-नकदी लेकर प्रेमी के साथ रहने लगी पत्नी, पति ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

रांची में पति ने पत्नी पर गहने-नकदी लेकर प्रेमी के साथ रहने का आरोप लगाते हुए सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पति ने पुलिस को ऑडियो, स्क्रीनशॉट और कॉल डिटेल भी सौंपे हैं.

रांची: कोकर के कमला नगर निवासी शिवम कुमार ने अपनी पत्नी पर दादी की बीमारी का बहाना बनाकर मायके जाने और गहने और नकदी लेकर प्रेमी के साथ रहने का आरोप लगाते हुए सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. शिवम के अनुसार, उनकी पत्नी कृति कुमारी 16 अप्रैल को दादी की बीमारी का बहाना बनाकर बच्चों को छोड़कर बाढ़, पटना स्थित मायके गई थी. वह अपने साथ गहने और नकदी भी ले गई थी.

पूर्व सुरक्षा गार्ड सहकर्मी के संपर्क में होने का आरोप

काफी समय तक पत्नी के वापस नहीं लौटने पर शिवम ने जानकारी जुटाई. इस दौरान उन्हें पता चला कि कृति उनके पूर्व सुरक्षा गार्ड सहकर्मी नालंदा निवासी बंटी उर्फ राज के संपर्क में है. शिवम के अनुसार, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बंटी ने फोन कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी और कृति को अपने पास रखने की बात कही. शिवम ने आरोप लगाया कि उनकी सास कंचन देवी और साली ज्योति ने भी कथित तौर पर कहा कि कृति अब बंटी के साथ ही रहेगी.

ये भी पढ़ें- रांची यूनिवर्सिटी: दीक्षांत समारोह के लिए 14 अगस्त तक आवेदन, एमए इन एजुकेशन में भी नामांकन शुरू

दिल्ली स्थित ससुराल में मारपीट का आरोप

शिवम के अनुसार, छह अगस्त को वह अपनी मां, बहन और बच्चों के साथ दिल्ली स्थित ससुराल पहुंचे थे. वहां ससुराल वालों और हरिओम नामक व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट और धक्का-मुक्की की. शिवम ने पुलिस को मामले से संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग, स्क्रीनशॉट और कॉल डिटेल भी उपलब्ध करायी है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >