Football: झारखंड बालिका फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों का स्वागत

अंडर-14 झारखंड बालिका फुटबॉल टीम में शामिल स्टार वॉरियर्स फुटबॉल एकेडमी चरदी कांके की नैंसी मुंडा, राखी कुमारी और आयुषी कुमारी के रांची वापसी पर शुक्रवार को शानदार स्वागत किया गया.

रांची. अंडर-14 झारखंड बालिका फुटबॉल टीम में शामिल स्टार वॉरियर्स फुटबॉल एकेडमी चरदी कांके की नैंसी मुंडा, राखी कुमारी और आयुषी कुमारी के रांची वापसी पर शुक्रवार को शानदार स्वागत किया गया. पश्चिम बंगाल में आयोजित प्रतियोगिता में झारखंड की बालिका फुटबॉल टीम उप विजेता बनी थी. स्टार वॉरियर्स के सभी खिलाड़ियों ने नृत्य करते हुए अपने साथी खिलाड़ी का स्वागत किया. बोड़या पंचायत और उलातु पंचायत के लोगों ने बाजे के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. वहीं समाजसेवी जगदीश सिंह जग्गू, उलातु पंचायत के मुखिया हेरचू उरांव, बोडया पंचायत का मुखिया सोमा उरांव, इंटरनेशनल खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा, कोच अनवरुल हक सहित अन्य ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >