लातेहार, पश्चिमी सिंहभूम और लोहरदगा के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, इटखोरी में बारिश से किसान परेशान

Jharkhand Weather Forecast Updates 31 May 2020 मौसम विभाग ने झारखंड के तीन जिलों के लिए रविवार (31 मई, 2020) को तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की है. विभाग ने लातेहार, पश्चिमी सिंहभूम और लोहरदगा जिला में कुछ घंटों में तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात होने की संभावना जतायी है. वहीं, चतरा जिला के इटखोरी में बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है.

रांची : मौसम विभाग ने झारखंड के तीन जिलों के लिए रविवार (31 मई, 2020) को तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की है. विभाग ने लातेहार, पश्चिमी सिंहभूम और लोहरदगा जिला में कुछ घंटों में तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात होने की संभावना जतायी है. वहीं, चतरा जिला के इटखोरी में बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है.

Also Read: Weather Forecast LIVE Updates 31 May 2020 : उत्तर प्रदेश में आंधी बारिश से 13 लोगों की मौत, कई राज्यों में भीषण गर्मी से मिली राहत

राजधानी रांची के बिरसा मुंडा विमानपत्तन स्थित मौसम केंद्र ने रविवार को अब तक दो बुलेटिन जारी की है. इसमें कहा गया है कि लातेहार और लोहरदगा के साथ-साथ पश्चिमी सिंहभूम जिला में 2-3 घंटे के भीतर तेज हवाओं के साथ कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. मौसम केंद्र ने इन जिलों में कुछ जगहों पर वज्रपात की भी संभावना जतायी है.

विज्ञान केंद्र के मौसम पूर्वानुमान अधिकारी ने जो तात्कालिक चेतावनी जारी की है, उसमें कहा है कि जिन जिलों में बारिश और वज्रपात हो सकता है, वहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी. बारिश से पहले या वर्षा के दौरान मेघ गर्जन के साथ बिजली भी चमक सकती हैं.

उधर, मौसम केंद्र से चेतावनी जारी होने से पहले ही चतरा जिला के इटखोरी में मौसम का मिजाज बदल गया. शनिवार देर रात करीब 2 बजे से ही मेघ गर्जन के साथ बारिश शुरू हो रही. बताया जा रहा है कि मूसलाधार बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी है, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ा दी है. खासकर हरी सब्जी की खेती करने वाले किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा रही हैं.

पहले से ही लॉकडाउन की मार झेल रहे किसानों की इस बदले मौसम ने कमर तोड़ दी है. किसानों का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से पहले ही उपज की उचित कीमत नहीं मिल रही है. ऊपर से इतनी तेज बारिश पूरी फसल को बर्बाद कर देगी. आने वाले दिन और चुनौती भरे होंगे.

Also Read: Weather Forecast Live Update: झारखंड में होगी बारिश, अलर्ट जारी, जानें देश के अन्य राज्यों का हाल

Posted By : Mithilesh Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >