रांची में 50 साल पुरानी जर्जर पाइपलाइन बदली जाएगी, लीकेज से मिलेगी राहत

Ranchi News: रांची में पुरानी जर्जर पाइपलाइन को बदलने की तैयारी तेज हो गई है. गर्मी से पहले काम शुरू कराने की तैयारी है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

रांची से सतीश कुमार की रिपोर्ट

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम पहल होने जा रही है. शहर को पानी देने वाले रूक्का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की पुरानी और जर्जर पाइपलाइन अब बदली जाएगी. करीब 50 साल पहले बिछाई गई पाइपलाइन अब कई जगहों पर कमजोर हो चुकी है. इससे बार-बार लीकेज की प्रॉब्लम हो रही है, जिससे शहर की लगभग 80 प्रतिशत आबादी प्रभावित होती है. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने गर्मी के मौसम में बढ़ते पानी की मांग को देखते हुए जर्जर पाइपलाइन बदलने की योजना तैयार कर ली है. इसके तहत लगभग एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेजा गया है. स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे समय रहते काम पूरा हो सके.

हर तीसरे दिन लीकेज

वर्तमान में स्थिति यह है कि जैसे ही प्लांट से पानी का दबाव बढ़ता है, पुरानी पाइपलाइन उसे सहन नहीं कर पाती और कई जगहों पर फट जाती है. इस कारण राजधानी के अलग-अलग इलाकों में हर तीसरे दिन लीकेज की समस्या सामने आती है. मरम्मत के चलते कई मुहल्लों में एक से दो दिनों तक पानी सप्लाई ठप रहती है, जिससे हजारों परिवारों को परेशानी झेलनी पड़ती है. 

अधिक लीकेज वाले इलाकों पर विशेष फोकस 

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, बूटी प्रमंडल ने अपने प्रस्ताव में उन क्षेत्रों को चिन्हित किया है, जहां सबसे अधिक लीकेज की समस्या होती है. इनमें रूक्का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से रूक्का मोड़ (फिश मार्केट के पास), रेंडो-सुकुरहुटू पाइपलाइन और रूक्का-बांसजोर पाइपलाइन प्रमुख हैं. इन पाइप लाइनों को बदलने के साथ-साथ पुराने एयर वॉल्व भी बदले जाएंगे, जिससे पानी का दबाव कंट्रोल रहे और अंतिम छोर तक पानी पहुंच जाए. इस मामले पर चंद्रशेखर, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग बूटी प्रमंडल ने कहा कि पुरानी पाइपलाइन के कारण बार-बार लीकेज की समस्या हो रही है. जर्जर पाइपलाइन बदलने से जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों को राहत मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >