रांची. विकसित भारत युवा लीडर्स डायलॉग 2027 का आयोजन 10-12 जनवरी 2027 को नयी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में होगा.
राष्ट्रीय युवा महोत्सव के तहत युवाओं की भागीदारी का यह मुख्य कार्यक्रम केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जायेगा.
यूजीसी ने विवि के कुलपति व कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र भेज कर कहा है कि इस आयोजन में अधिक से अधिक युवा भाग ले सके इसके लिए विद्यार्थी माय भारत पोर्टल/माय गोव पोर्टल पर 30 सितंबर 2026 रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रोत्साहित करें.
