दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 10 ट्रेनों को किया रद्द, मुंबई मेल, आजाद हिंद समेत 4 के रूट डायवर्ट

Trains Cancelled: झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के लिए बड़ी खबर. रेलवे ने 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है.

Trains Cancelled: झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल से चलने वाली कम से कम 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. मुंबई मेल और आजाद हिंद एक्सप्रेस के रूट डायवर्ट कर दिए गए हैं. विकास कार्यों की वजह से इन ट्रेनों को रद्द किया गया है. अगर आपने इन राज्यों की यात्रा की प्लानिंग की है, तो यह खबर आपके काम की है. आपको पहले जान लेना चाहिए कि कहीं आपकी ट्रेन भी तो रद्द नहीं हो गई है.

इन ट्रेनों को रद्द किया गया

  • टाटा-बिलासपुर ट्रेन 10 से 27 सितंबर तक रद्द रहेगी
  • बिलासपुर-टाटा ट्रेन 11 से 28 सितंबर तक रद्द रहेगी
  • टाटा-इतवारी ट्रेन 11 से 28 सितंबर तक रद्द रहेगी
  • इतवारी-टाटा ट्रेन 11 से 28 सितंबर तक रद्द रहेगी
  • संतरागाछी-पुणे ट्रेन 14 व 21 सितंबर तक रद्द रहेगी
  • पुणे-संतरागाछी ट्रेन 13 व 21 सितंबर तक रद्द रहेगी
  • बिलासपुर-पटना ट्रेन 13 व 20 सितंबर तक रद्द रहेगी
  • पटना-बिलासपुर ट्रेन 15 व 22 सितंबर तक रद्द रहेगी
  • हावड़ा-सीएसएमटी मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन 13 व 20 सितंबर तक रद्द रहेगी
  • सीएसएमटी मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन 15 व 22 सितंबर तक रद्द रहेगी

इन ट्रेनों को किया डायवर्ट

  • हावड़ा-सीएसएमटी मुंबई मेल 10 सितंबर से 22 सितंबर तक टिटलागढ़-रायपुर के रास्ते चलेगी
  • सीएसएमटी मुंबई -हावड़ा मेल 10 से 22 सितंबर तक रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा के रास्ते चलेगी
  • हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस 10 से 22 सितंबर तक झारसुगुड़ा-टिटलागढ़-रायपुर के रास्ते चलेगी
  • पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस 10 से 22 सितंबर तक रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा के रास्ते चलेगी

Also Read

Indian Railways: 8 मेमू ट्रेनों की जगह चलेंगी 4 ट्रेनें, पूर्व रेलवे ने क्यों किया ट्रेनों का विलय

झारखंड और ओडिशा के लिए खुशखबरी, 3 नयी रेल लाइन परियोजना से विकास को मिलेगी रफ्तार

Indian Railway News: झारखंड से होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द तो कई के रूट में बदलाव

IRCTC/Indian Railways : रांची से बिहार-बंगाल की यात्रा करनेवाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, त्योहारों से पहले चलेंगी ट्रेनें, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >