Train News: धनबाद से चलने वाली इस ट्रेन का बदल गया रूट, जानें क्यों और कब से

Train News: झारखंड के धनबाद से दक्षिण भारत के लिए चलने वाली एक ट्रेन का रूट बदल गया है. इस ट्रेन का रूट क्यों बदला है और कब से बदला है, यहां पढ़ें.

Train News: कोयला नगरी धनबाद से चलने वाली एक ट्रेन का रूट बदल गया है. शुक्रवार (6 सितंबर) से यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी. कब-कब यह ट्रेन बदले मार्ग से चलेगी और किस रूट से चलेगी, इसकी पूरी जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं.

अल्लापुजा-धनबाद एक्सप्रेस का मार्ग बदला

सबसे पहले आपको बताते हैं कि वो कौन सी ट्रेन है, जिसका मार्ग बदल दिया गया है. ट्रेन का नाम अल्लापुजा-धनबाद एक्सप्रेस है. अब यह भी जान लीजिए कि इस ट्रेन का नया रूट क्या है. यानी किस रूट से यह ट्रेन चलेगी.

पोत्तनूर और इरूगूर के रास्ते चलेगी ट्रेन

13352 अल्लापुजा-धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन पोत्तनूर और इरूगूर होते हुए चलेगी. बदले मार्ग से चलने के दौरान यह ट्रेन कोयंबटूर स्टेशन की बजाय पोत्तनूर स्टेशन पर रुकेगी. यह भी जान लीजिए कि झारखंड के धनबाद स्टेशन से चलने वाली यह ट्रेन किस-किस दिन बदले मार्ग से चलेगी और क्यों इसका मार्ग बदला गया है.

किस-किस दिन बदले मार्ग से चलेगी ट्रेन

  • 06 सितंबर 2024
  • 08 सितंबर 2024
  • 09 सितंबर 2024
  • 11 सितंबर 2024
  • 13 सितंबर 2024
  • 15 सितंबर 2024
  • 16 सितंबर 2024
  • 18 सितंबर 2024
  • 23 सितंबर 2024
  • 25 सितंबर 2024

क्यों बदला ट्रेन का रूट

धनबाद और अल्लापुजा के बीच चलने वाली 13352 अल्लापुजा-धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन का मार्ग दक्षिण रेलवे में ब्लॉक लिये जाने के कारण बदला गया है. ट्रेन कब-कब बदले रास्ते से चलेगी, इसकी तारीख भी जारी कर दी गई है.

Also Read

Train News: झारखंड से चलने वाली कई ट्रेनें हो गईं हैं रद्द, कुछ के समय बदले, कई के रूट में हुआ बदलाव

Indian Railway News: झारखंड से होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द तो कई के रूट में बदलाव

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >