आगामी मार्च माह में खलारी थाना नये माॅडल थाना भवन में स्थानांतरित होगा. इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. नवनिर्मित थाना परिसर की साफ-सफाई करायी जा रही है. आधुनिक सुविधाओं और बेहतर बुनियादी ढांचे से लैस भवन में पुलिस व्यवस्था अधिक सशक्त बनेगी. थाना भवन का निर्माण झारखंड पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन लिमिटेड ने कराया है. वर्ष 1951 में बुढ़मू थाना से अलग होकर खलारी थाना की स्थापना हुई थी. उस समय तत्कालीन एसीसी कंपनी ने भवन और पुलिस आवास का निर्माण कराया था. लगभग 75 वर्ष पुराने भवन में बुनियादी सुविधाओं की कमी और पुलिसकर्मियों के लिए असुविधाएं लंबे समय से बनी हुई थी. नया माॅडल थाना भवन आधुनिक संचार प्रणाली, सीसीटीवी कैमरे, डेटा विश्लेषण उपकरण और अन्य अत्याधुनिक संसाधनों से सुसज्जित है. इसमें पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, आगंतुकों के लिए आरामदायक प्रतीक्षालय तथा पुरुष व महिला पुलिसकर्मियों के लिए अलग-अलग सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं. थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक जयदीप टोप्पो ने बताया कि नये भवन के कुछ फर्नीचर और अन्य आवश्यक उपस्कर विभाग ने उपलब्ध करा दिये हैं. सभी व्यवस्थाएं पूरी होते ही अगले महीने थाना को नये भवन में स्थानांतरित कर दिया जायेगा.
13 खलारी 02 स्थानांतरण से पूर्व खलारी के नये थाना भवन परिसर की करायी जा रही सफाई.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.