रांची से राजेश कुमार की रिपोर्ट
Ranchi Accident Update News: रांची के मोरहाबादी प्राइम पार्क के पास मंगलवार (14 जुलाई) को वाहन जांच के दौरान पुलिस वैन के चालक को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल काले रंग की थार को भी जब्त कर लिया है. घटना के बाद फरार थार का वाहन नंबर ट्रेस कर संबंधित प्राथमिकी दर्ज की गई. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. अभियुक्त की पहचान विश्राम उरांव (38 वर्ष) के रूप में हुई है. वह बरियातू, रांची का निवासी है.
वाहन जांच के दौरान रोकने का किया गया था प्रयास
रांची पुलिस के अनुसार, पुलिस टीम नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान मोरहाबादी क्षेत्र से एक काले रंग की थार एसयूवी तेज गति और लापरवाही से चलती हुई आती दिखाई दी. गाड़ी में कंप्लीट ब्लैक फिल्म लगा हुआ था, विंडशील्ड टूटा हुआ था, पीछे नंबर को मिट्टी लगा कर छिपाया हुआ था. वाहन की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने का संकेत दिया. हालांकि चालक वाहन रोकने के बजाय तेज रफ्तार में टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया. पूरी घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
पुलिस चालक से घायल
इस घटना में पेट्रोलिंग गाड़ी के चालक को गंभीर चोट आई. चालक के सिर पर चोट आई है और पांच स्टिच लगाने पड़े. चालक अब खतरे से बाहर है.
ये भी पढ़ें: जज उत्तम आनंद हत्याकांड में दोषियों को राहत नहीं, झारखंड हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा बरकरार रखी
ये भी पढ़ें: चचेरे भाई के साथ भागने की कोशिश में पकड़ी गई विवाहिता, चार साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
