विद्यार्थियों ने सीखा आपात समय में सेवा के तरीके

पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मेसरा के विद्यार्थियों को सेना के 19 झारखंड बटालियन ने एनसीसी प्रशिक्षण के तहत आपात परिस्थिति में सेवा के तरीके को सीखाया.

मेसरा.

पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मेसरा के विद्यार्थियों को सेना के 19 झारखंड बटालियन ने एनसीसी प्रशिक्षण के तहत आपात परिस्थिति में सेवा के तरीके को सीखाया. इस क्रम में नामकुम अस्पताल में फर्स्ट ऐड, सीपीआर, सेल्फ डिफेंस, फायर फाइटिंग में ह्यूमन चेन बना कर पानी की बाल्टी से आग को कैसे कंट्रोल करें, स्ट्रेचर बनाने की विधि आदि का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण डॉ लेफ़्टिनेंट कर्नल जयाकला ओ व एनके प्रवीण कुमार व बटालियन के पीआइ स्टाफ ने दिया. शाम में वॉलीबॉल मैच का आयोजन हुआ. जिसमें बटालियन से संबद्ध 13 स्कूलों के 478 कैडेट्स ने भाग लिया. मौके पर समादेशी पदाधिकारी कर्नल रोहित नंदन प्रसाद, प्रशासी पदाधिकारी कर्नल अमित लांबा, सूबेदार मेजर प्रभदयाल सिंह, प्राचार्य एनोस केरकेट्टा, एनसीसी अधिकारी, टी/ओ अजीत कुमार मंडल , टी/ओ आकृति गुप्ता, टी/ओ अल्फ़ोंस लकड़ा, नायब सूबेदार पंकज कुमार पाल, नायब सूबेदार हरेराम सिंह, बीएचएम हवलदार ओम प्रकाश, हवलदार धर्मेंद्र कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >