रांची में स्ट्रीट फूड हब का होगा निर्माण

झारखंड में स्ट्रीट फूड हब के लिए रांची के अलावा धनबाद, देवघर और सरायकेला का किया गया चयन.

रांची. फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथाॅरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआइ) की पहल पर राजधानी रांची सहित राज्य के चार शहरों में स्ट्रीट फूड हब का निर्माण किया जायेगा. इसको लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. बताया गया कि स्ट्रीट फूड हब के लिए देश भर में 100 जगहों का चयन किया गया है. इस सूची में झारखंड के रांची, धनबाद, देवघर और सरायकेला के नाम शामिल हैं. फूड हब के निर्माण का उद्देश्य फुटपाथ पर मिलनेवाली खाद्य सामग्री गुणवत्तापूर्ण हो, इसे सुनिश्चित कराना है. ताकि, लोग निर्भीक होकर उसका सेवन कर सकें. फूड हब में एक साथ 20 से 50 दुकानें लगने की क्षमता होगी. फूड वेंडर व स्थल चिह्नित करने का काम निगम के स्तर पर होगा. उसके बाद जिला खाद्य सुरक्षा विभाग वेंडरों को लाइसेंस निर्गत करेगा. रांची के जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन ने बताया कि रांची में इसको लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. विभाग के पास चिह्नित वेंडरों की सूची आने के बाद प्रावधान के मुताबिक लाइसेंस निर्गत करने की प्रक्रिया की जायेगी. बताया गया स्ट्रीट फूड हब के निर्माण पर एक करोड़ रुपये खर्च होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >