मैक्लुस्कीगंज. जाह्नवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मैक्लुस्कीगंज में एक समारोह आयोजित कर वार्षिक परीक्षा फल का वितरण किया गया. समारोह की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य लखन कुमार गुप्ता ने विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करनेवाले सहित प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों को पुरस्कृत कर शुभकामनाएं दी. पुरस्कृत होनेवालों में अदिति कुमारी कक्षा दो, दीक्षा कुमारी कक्षा चार, अनु कुमारी कक्षा नवम, नेहा कुमारी कक्षा नवम शामिल हैं. परीक्षा फल परीक्षा प्रमुख शिक्षिका सरिता गुप्ता की देखरेख में तैयार किया गया. वहीं परीक्षा की तैयारी में आचार्य एवं कक्षाचार्यो रमाशंकर सिंह, संजय प्रसाद, सरिता गुप्ता, ममता गुप्ता, विजय कुमार, सुशीला कुजूर, सरिता कुमारी व संगीता देवी का अहम योगदान रहा.
विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षाफल प्रकाशित
जाह्नवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मैक्लुस्कीगंज में एक समारोह आयोजित कर वार्षिक परीक्षा फल का वितरण किया गया.
