खलारी में 71 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण

खलारी बाजारटांड़ स्थित पीएम श्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय में कल्याण विभाग की ओर से साइकिल वितरित किया गया.

खलारी. खलारी बाजारटांड़ स्थित पीएम श्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय में कल्याण विभाग की ओर से साइकिल वितरित किया गया. इस दौरान कुल 71 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल दी गयी. योजना के तहत प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से आये विद्यार्थियों को लाभ मिला. जिनमें राजकीयकृत मध्य विद्यालय राय के 47, कोनका के 4, दुल्ली के 7, हरहु के 5 तथा बाहेराटांड़ के 8 छात्र-छात्राएं शामिल हैं. कार्यक्रम के दौरान दूर-दराज गांवों के लगभग 10 से 30 किलोमीटर दूरी से आए विद्यार्थियों ने भी इस सुविधा का लाभ उठाया. साइकिल प्राप्त कर छात्रों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी और वे सरकार की इस पहल से उत्साहित नजर आये. इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक गिरधर मिश्रा ने बताया कि कल्याण विभाग के माध्यम से साइकिल दी गयी है. उन्होंने जानकारी दी कि इस वर्ष खलारी प्रखंड में कुल 432 साइकिल वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें से अधिकांश का वितरण पहले ही किया जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

DINESH PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >