डकरा. एनके एरिया के केडीएच परियोजना कार्यालय में मंगलवार को 29 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गयी. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने सभी कर्मियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. खान प्रबंधक, पीई ईएंडएम, पीई एक्ससीवी, सहायक प्रबंधक मानव संसाधन सहित परियोजना सलाहकार समिति सदस्य इस मौके पर उपस्थित रहे. परियोजना के सभी अधिकारी एवं यूनियन प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों को आगे भी उत्कृष्ट सेवा, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया. मानव संसाधन अधिकारी रानी चौबे ने इस कार्य के लिए अपनी टीम के उदय सिंह, सुंदर कुमार, महावीर गंझू, महेश, गहना, मुस्कान और सरत कुमार के योगदान की सराहना की. ज्ञात हो कि पिछले वर्ष केडीएच परियोजना के कुल 74 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गयी थी.
केडीएच में 29 कामगारों को पदोन्नति, हर्ष का माहौल
एनके एरिया के केडीएच परियोजना कार्यालय में मंगलवार को 29 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गयी.
