पिपरवार. पिपरवार महाप्रबंधक कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर मंगलवार को पांच सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई दी गयी. इनमें पिपरवार यूनिट के क्रेन ऑपरेटर श्याम किशोर ठाकुर, पंप ऑपरेटर मोहन गंझू, इपीएफ मजदूर प्रमोद कुमार, टिंबर मिस्त्री छोटू महतो व अशोक परियोजना के ड्राइवर रामदयाल उरांव का नाम शामिल है. स्टॉफ ऑफिसर पीएनपी डीके शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में सेवानिवृत्तकर्मियों को बुके व शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. सीसीएल की ओर से उन्हें सेवा प्रमाण प्रमाण, प्रशस्ति पत्र, मिक्सी ग्राइंडर, बर्तन सेट आदि उपहार दिये गये. एसओपी नागेश गौतम ने सभी कर्मियों का पीएफ, पेंशन, ग्रेच्यूटी, सीपीएमआरएस सेटल होने की जानकारी दी. समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कर्मियों के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके सुखमय भविष्य की मंगलकामना की. संचालन वीरेंद्र कुमार महतो ने किया. मौके पर एएसओ हेमचंद महतो, कार्मिक अधिकारी शिशिर गर्ग, एके महतो, ज्योति कुशवाहा, एसके चौधरी, रवींद्रनाथ सिंह, अरविंद शर्मा, रामू गोप, केके चतर्वेदी, इस्लाम अंसारी, बालेश्वर उरांव आदि उपस्थित थे.
पिपरवार में पांच सेवानिवृत्त सीसीएलकर्मियों को दी गयी विदाई
पिपरवार महाप्रबंधक कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर मंगलवार को पांच सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई दी गयी.
