शायरों के तकरीर व नगमों से जलसा में लगा चार चांद

कोयलांचल के बहेरा गांव में सोमवार रात मुशायरा का आयोजन किया गया.

पिपरवार. कोयलांचल के बहेरा गांव में सोमवार रात मुशायरा का आयोजन किया गया. टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार ने बतौर मुख्य अतिथि फीता काट कर मुशायरा का शुभारंभ किया. वहीं, भोपाल के शायर जुबैर भोपाली ने कुरान के तिलावते पाक के साथ मुशायरे का विधिवत शुभारंभ किया. मुजाहिद हसनैन की अध्यक्षता में शायरों ने देर रात तक श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया. देश के नामी शायर असद आजमी, तबरेज हाशमी, अशफाक बहराईवी, फहीम पीहावनी, जुबैल भोपाली, फैसल मीरठी ने अपने तकरीर व नगमों से जलसा में चार चांद लगा दिये. मुशायरों ने तराना छेड़ लोगों को खूब गुदगुदाया. वहीं, देशभक्ति से ओतप्रोत तकरीर ने लोगों में जोश भर दिया. अशोक पीओ वेस्ट विमल कुमार, चतरा मेयर बाबू खान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे. आयोजन को सफल बनाने में असलम, इकबाल हुसैन, खुर्शीद, बाढ़ो मियां, कमालउद्दीन, जुल्फान, अब्बास, याकूब, इम्तियाज, तनवीर आलम, सोनू, गुड्डे, नौशाद आलम, डाइमंड, वसीम रजा, वसीम, मुजाहिद, जाहीद, शकील अंसारी, अब्दुल अंसारी, नईम अंसारी, लियाकत अंसारी, ताज अंसारी, इस्लाम अंसारी आदि का सक्रिय सहयोग रहा.

कोयलांचल के बहेरा गांव में मुशायरा का आयोजन

शायरों ने श्रोताओं को खूब गुदगुदाया, रात भर ठहाकों से लोटपोट लोग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA RANA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >