रांची.
अंडर-20 जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता-2025 में हिस्सा लेने को लेकर जूनियर पुरुष ग्रीको रोमन स्टाइल, पुरुष व महिला फ्री-स्टाइल एकदिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल 29 मार्च को होगा. यह प्रतियोगिता सुबह दस बजे से खेलगांव स्थित गणपत राय इनडोर स्टेडियम में होगी. इस प्रतियोगिता में 20 साल तक के पहलवान भाग ले सकते हैं. सारे प्रतिभागी 17 साल (2008 जन्मतिथि) के प्रतिभागी मेडिकल सर्टिफिकेट व पैरेंटल सर्टिफिकेट के साथ आयेंगे. खिलाड़ियों को चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए अपने साथ पंचायत या नगर परिषद द्वारा निर्गत जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र की मूल एवं छाया प्रति और अपना पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा. चयन ट्रायल के आधार पर चयनित खिलाड़ी कोटा राजस्थान में होनेवाली अंडर-20 जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
