सैनिक सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार

सेना के जवान छोटन उरांव (42) का रविवार को उनके पैतृक गांव कनभीठा में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया.

मांडर 1, फाइल फोटो छोटन उरांव .

मांडर 2, श्रद्धांजलि अर्पित करते कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की व पूर्व मंत्री बंधु तिर्की.

मांडर.

सेना के जवान छोटन उरांव (42) का रविवार को उनके पैतृक गांव कनभीठा में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. बरेली में तैनात छोटन उरांव का बेंगलुरु में ट्रेनिंग के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार को निधन हो गया था. छोटन की अंतिम विदाई में शामिल होने व उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की व पूर्व मंत्री बंधु तिर्की भी गांव पहुंचे. परिजनों के अनुसार गुरुवार की सुबह उन्हें फोन आया कि छोटन उरांव की तबीयत बिगड़ गयी है और उन्हें अस्पताल में ले जाया गया है. बाद में कुछ ही घंटे के बाद उनके निधन होने की सूचना मिली. छोटन करीब 12 साल पहले सेना में गये थे. उनकी चार माह की एक बेटी है. जवान के असामयिक मौत से उनकी पत्नी कल्पना कुमारी और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. छोटन छह भाइयों और तीन बहनों में चौथे नंबर पर थे. उनके पिता सुका उरांव एक किसान हैं. सेना के वाहन में छोटन उरांव का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव कनभीठा ले जाने के लिए मुड़मा चौक पहुंचा, तो वहां नगड़ा पंचायत के मुखिया बहादुर उरांव, कांग्रेस ग्रामीण अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शमीम अख्तर सहित अन्य लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की. बाद में जुलूस की शक्ल में उनके पार्थिव शरीर को छोटन उरांव अमर रहे के नारे के साथ कनभीठा गांव तक ले जाया गया. गांव में उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा. सेना के जवानों ने अपने शस्त्रों के साथ उन्हें अंतिम सलामी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >