मजदूरों ने साॅयलो प्रोजेक्ट का काम बंद कराया

एनके एरिया के केडीएच स्थित साॅयलो प्रोजेक्ट निर्माण कार्य में लगे भीमा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड-मधुकाॅन कंपनी के मजदूरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को काम बंद करा दिया.

प्रतिनिधि, डकरा.

एनके एरिया के केडीएच स्थित साॅयलो प्रोजेक्ट निर्माण कार्य में लगे भीमा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड-मधुकाॅन कंपनी के मजदूरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को काम बंद करा दिया. मजदूरों ने कंपनी के गेट के बाहर बैठकर सुबह से ही नारेबाजी करते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. इस विरोध प्रदर्शन के कारण लगभग चार घंटे तक कंपनी का काम पूरी तरह ठप रहा. मजदूरों ने बताया कि कंपनी द्वारा उन्हें निर्धारित मानकों के अनुरूप वेतन नहीं दिया जा रहा है. आठ घंटे की ड्यूटी के बजाय उनसे 12 घंटे तक काम कराया जा रहा है. ओवरटाइम का उचित भुगतान भी नहीं किया जा रहा है. न्यूनतम मजदूरी का तय मानक और नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है. ठेकेदार कंपनी पर समय से भुगतान नहीं करने की बात कहते हैं और कंपनी के लोग ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराते हैं. इस अव्यवस्था से परेशान होकर आंदोलन पर उतरना पड़ा है. आंदोलन का नेतृत्व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष श्यामजी महतो, जनता मजदूर संघ असंगठित के नेता प्रताप यादव, पवन उरांव, सरफराज अहमद आदि किये. सूचना मिलने पर कंपनी के महाप्रबंधक इदरीश अंसारी आंदोलन स्थल पर पहुंचकर मजदूरों से बात की. उन्होंने ठेकेदार के अधीन काम करनेवाले कामगारों को वेतन तय दर के अनुसार भुगतान कराने का आश्वासन दिया. साथ ही बकाया वेतन दो दिनों के भीतर देने की बात कही. अन्य मांगों या समस्याओं का समाधान आठ अप्रैल तक करने आश्वासन दिया. आश्वासन मिलने के बाद काम चालू किया गया.

कामगारों को वेतन तय दर के अनुसार भुगतान कराने का मिला आश्वासन

03 डकरा 01 आंदोलन करते हुए साॅयलो प्रोजेक्ट के मजदूर.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >