रांची में बोलीं स्मृति ईरानी- मोदी सरकार के 11 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आये

Smriti Irani in Ranchi: पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा 5 सिद्धांतों पर आधारित है- राष्ट्रवाद, लोकतंत्र में विश्वास, गरीबों, शोषितों और वंचितों के प्रति गांधीवादी विचार, सभी धर्मों की समानता और मूल्य आधारित राजनीति. स्मृति ईरानी ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी घरेलू गैस के लगभग 12 करोड़ कनेक्शन वितरित किये गये हैं, जबकि पिछले 11 वर्षों में 12 करोड़ शौचालय बनाये गये हैं.

Smriti Irani in Ranchi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को झारखंड की राजधानी रांची में कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 साल के शासन में देश में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आये हैं. स्मृति ने कहा कि देश में 4 करोड़ मकान गरीबों को मिले हैं. 15 करोड़ परिवारों को नल से पेयपानी की आपूर्ति शुरू करायी गयी है. स्मृति ईरानी मोदी सरकार के शासन के 11 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में संवाददाताओं को संबोधित कर रहीं थीं.

गरीबी से लोगों को बाहर निकालना पीएम का संकल्प

इस अवसर पर उन्होंने कहा, ‘बहुआयामी गरीबी से लोगों को बाहर निकालना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प रहा है. इसका नतीजा यह हुआ कि आज भारत ने देखा है कि कैसे 25 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर निकलकर तेजी से समृद्धि की ओर बढ़ रहे हैं.’

5 सिद्धांतों पर आधारित है भाजपा – स्मृति ईरानी

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा 5 सिद्धांतों पर आधारित है- राष्ट्रवाद, लोकतंत्र में विश्वास, गरीबों, शोषितों और वंचितों के प्रति गांधीवादी विचार, सभी धर्मों की समानता और मूल्य आधारित राजनीति. स्मृति ईरानी ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी घरेलू गैस के लगभग 12 करोड़ कनेक्शन वितरित किये गये हैं, जबकि पिछले 11 वर्षों में 12 करोड़ शौचालय बनाये गये हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

‘मोदी सरकार में 60 फीसदी से अधिक मंत्री एससी, एसटी और ओबीसी’

उन्होंने कहा कि मोदी मंत्रिमंडल में समाज के हर वर्ग का प्रतिनिधित्व है. मंत्रिपरिषद में 60 प्रतिशत से अधिक मंत्री अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचति जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदायों से हैं. स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अनुच्छेद 370 को हटाया.

रक्षा निर्यात में 34 गुना वृद्धि हुई – स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी ने कहा, ‘कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने चिनाब पुल का उद्घाटन करके अटल (बिहारी वाजपेयी) जी के सपनों को पूरा किया है. अटल बिहारी वाजपेयी ने इसे ‘राष्ट्रीय महत्व की परियोजना’ का दर्जा दिया था.’ उन्होंने कहा कि भारत के रक्षा निर्यात में 34 गुना वृद्धि हुई है और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद ‘मेक इन इंडिया’ रक्षा प्रणाली को व्यापक प्रशंसा मिली है.

इसे भी पढ़ें

झारखंड के जिलों के मीडिया चेयरमैन और प्रवक्ता के बाद अब सोशल मीडिया प्रमुखों की नियुक्ति

रिश्ते का कत्ल : झारखंड में बेटे ने बुजुर्ग मां को धारदार हथियार से मार डाला

CareEdge Rating: केयरएज रेटिंग में बिहार से ऊपर झारखंड, जानें किस नंबर पर है अपना राज्य

चतरा पुलिस ने अर्जुन गंझू को लोडेड कट्टा के साथ किया गिरफ्तार, जमीन खोदकर निकाला गोलियों का जखीरा

Success Story : सबर जनजाति के 45 परिवारों ने जंगल की गहराई से निकाली आत्मनिर्भरता की मीठी राह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >