रांची.
श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति की बैठक बुधवार को जयसिंह यादव की अध्यक्षता में हुई. रामनवमी महोत्सव पर चर्चा की गयी. श्री यादव ने सभी सदस्यों व पदाधिकारियों का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि महोत्सव को सफल बनाने के लिए 27 और 28 को अरगोड़ा, पुंदाग, बजरा, आइटीआइ, हेहल, पंडरा, कांके, हातमा बस्ती, धावन नगर, गांधीनगर, बांधगाड़ी जैसे क्षेत्रों का दौरा किया जायेगा. सभी अखाड़ाधारियों और मंडल पदाधिकारियों से मुलाकात की जायेगी. उनकी समस्या के निदान की कोशिश की जायेगी. वहीं श्री रामनवमी महोत्सव को लेकर 29 मार्च को कार्यकारिणी सदस्यों का गठन किया जायेगा. टोला प्रभारी की भी नियुक्ति की जायेगी. सरहुल शोभायात्रा के अवसर पर मेन रोड में शिविर लगाया जायेगा. इधर, मारवाड़ी ब्राह्मण सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक पुरोहित को बैठक में अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. साथ ही ननकू तिर्की, अशोक वर्मा, राजकिशोर प्रसाद, सुनील रंजन सहाय को भी सम्मानित किया गया.अनिल टाइगर हत्याकांड की निंदा
इधर श्री महावीर मंडल कांके के अध्यक्ष अनिल टाइगर की हत्या की निंदा की है. अध्यक्ष जय सिंह यादव व मंत्री सुभाष कुमार साहू ने कहा कि यह घटना दुखद है. प्रशासन जल्द से जल्द हत्यारों को पकड़े और इस घटना की सीआइडी जांच करायी जाये.ये थे बैठक में शामिल
उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, राहुल सिन्हा चंकी, मंत्री सुभाष साहू, कोषाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत, उप मंत्री उदय रविदास, बलराम प्रसाद, संतोष गुप्ता, प्रचार मंत्री सुनील वर्मा, अंकेक्षक प्रेम सिंह, निवर्तमान मंत्री दीपक ओझा, राकेश सिंह, राजू यादव, शंकर साहू, अशोक यादव, संजय पोद्दार, बिंदुल वर्मा, ललित नारायण ओझा और संजय जायसवाल आदि.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
