क्या है कृषि विभाग का अगला लक्ष्य, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने समीक्षा बैठक के बाद कर दिया खुलासा

Shilpi Neha Tirkey : शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि कृषि विभाग का अगला लक्ष्य बीज उत्पादन में झारखंड को आत्म निर्भर बनाना है. ये बातें उन्होंने अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक के बाद कही है.

रांची : मंत्री का पदभार संभालने के बाद से ही शिल्पी नेही तिर्की एक्शन मोड में आ चुकी है. वे लगातार विभाग के अधिकारियों से काम का जायजा ले रही है. इसी कड़ी में शनिवार को शिल्पी नेहा तिर्की ने पशुपालन निदेशालय में जीव जंतु कल्याण बोर्ड और बीज निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इसके बाद मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि पशु के कल्याण को लेकर धरातल पर काम करने वाले एनजीओ के साथ बहुत जल्द एक वृहद सेमिनार आयोजन किया जाएगा. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि कृषि विभाग का लक्ष्य आने वाले समय में झारखंड को बीज उत्पादन में आत्म निर्भर बनाने का है.

एनजीओ के अनुभव लाभ लेगा कृषि विभाग : शिल्पी नेहा तिर्की

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने आगे कहा कि पशु से संबंधित बहुत सारी जानकारी विभाग के पास भी नहीं है, लेकिन एनजीओ की टीम लगातार इस पर काम कर रही है. जमीनी स्तर पर इनका काम दिखता भी है. इसलिए एनजीओ के अनुभव और पशु कल्याण को लेकर किये गये अध्ययन का लाभ विभाग लेगा. उन्होंने आगे कहा कि आज देश के कई राज्य बीज उत्पादन में ना सिर्फ आत्म निर्भर हैं, बल्कि वे अन्य राज्यों को भी बीज सप्लाई कर रहे हैं. वहीं, झारखंड आज भी बीज के मामले में दूसरे राज्य पर निर्भर है.

झारखंड की सभी खबरें यहां पढ़ें

शिल्पी नेहा तिर्की बोलीं- बीज खरीद पर लाखों रुपये खर्च करती है कृषि विभाग

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि विभाग हर साल लाखों करोड़ों रुपये बीज खरीद और वितरण पर खर्च करती है. अभी हाल ही में विभाग की टीम ने कर्नाटक का दौरा किया था. कर्नाटक बीज उत्पादन में किस नीति और शोध को अपना रहा है उससे सीखने की जरूरत है. तभी बीज वितरण में झारखंड भी अपनी अलग पहचान बना पाएगा.

Also Read: Jaishankar Prasad Jayanti: रांची विवि के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा बोले- क्षेत्रीय भाषाओं का संवर्द्धन जरूरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >