मेसरा. नेवरी स्थित रिंग रोड गोलंबर चौक पर दिशोम गुरु स्व शिबू सोरेन की 13 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्रशासनिक निगरानी में शनिवार को निर्माण कार्य शुरू कराया गया. शुक्रवार को कार्य शुरू होने के बाद कुछ लोगों के विरोध के कारण इसे रोक दिया गया था. विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए सदर डीएसपी संजीव कुमार बेसरा, सिल्ली डीएसपी मनीष चंद्र लाल, बीआइटी थाना प्रभारी अजय कुमार दास, कांके बीडीओ विजय कुमार, अंचल अधिकारी अमित भगत सहित भारी संख्या में पुलिस बल निर्माण स्थल पर तैनात थे. इस बीच नेवरी की मुखिया साधो उरांव ने प्रतिमा स्थापना का विरोध जताया. उन्होंने कहा कि करीब चार वर्ष पहले तत्कालीन मुखिया शांति कुमारी मुंडा के कार्यकाल में ग्रामसभा ने इसी स्थल पर अशोक स्तंभ लगाने का प्रस्ताव पारित किया था, जिसकी सूचना रांची उपायुक्त, कांके अंचल कार्यालय, स्थानीय थाना, सांसद संजय सेठ सहित संबंधित अधिकारियों को दी गयी थी. उन्होंने कहा कि गुरुजी का पूरा सम्मान है, लेकिन पहले से पारित प्रस्ताव वाले स्थल पर बदलाव उचित नहीं है.
प्रशासनिक निगरानी में शुरू हुआ शिबू सोरेन की प्रतिमा का निर्माण

निर्माण कार्यस्थल पर तैनात पुलिस बल | Prabhat Khabar Network
Copied link
रांची के नेवरी रिंग रोड पर प्रशासनिक निगरानी में शिबू सोरेन की प्रतिमा का निर्माण कार्य शुरू हुआ. स्थानीय मुखिया ने इस स्थल पर पहले से प्रस्तावित कार्य का विरोध किया है.