शिबू सोरेन को ‘भारत रत्न’ देने की सिफारिश, झारखंड विधानसभा में प्रस्ताव पारित

Shibu Soren News: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने संबंधी एक संकल्प पारित किया गया, जिसे केंद्र सरकार को भेजा जायेगा. दिशोम गुरु झारखंड के सर्वोच्च और सर्वमान्य आदिवासी नेता थे. अलग झारखंड राज्य के लिए उन्होंने लगातार आंदोलन किया. 4 अगस्त 2025 को दिल्ली के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया.

Shibu Soren News: अलग झारखंड राज्य के लिए जीवन भर संघर्ष करने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग झारखंड सरकार ने की है. इस संबंध में झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान एक प्रस्ताव पारित किया गया. अब इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजा जायेगा.

Shibu Soren News: विधानसभा ने पारित किया संकल्प

झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly Monsoon Session 2025) ने बृहस्पतिवार को वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को भारत रत्न (Confer Bharat Ratna to Shibu Soren) देने की सिफारिश करते हुए केंद्र को प्रस्ताव भेजने संबंधी संकल्प पारित किया. प्रदेश के परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा (Jharkhand Transport Minister Dipak Birua) द्वारा प्रस्तुत संकल्प प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शिबू सोरेन का 4 अगस्त को हो गया निधन

झामुमो (Jharkhand Mukti Morcha) के सह-संस्थापक शिबू सोरेन का 4 अगस्त 2025 को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital Delhi) में उपचार के दौरान निधन हो गया था. वह 81 वर्ष के थे. झारखंड के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व राज्यसभा सांसद (Ex- Rajya Sabha Member Shibu Soren) ने एक ऐसी विरासत छोड़ी है, जिसने देश की राजनीति को नया रूप दिया. उनके निधन से उस राजनीतिक युग का अंत हो गया, जिसने आदिवासी आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता से उभारा.

इसे भी पढ़ें

झारखंड विधानसभा में विश्वविद्यालय विधेयक पर भाजपा विधायकों का हंगामा

Jharkhand Weather: कमजोर पड़ा मानसून, पाकुड़ में हुई सबसे ज्यादा 42.2 मिमी वर्षा

समाज सुधारक से सांसद, विधायक, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री, ऐसी रही शिबू सोरेन की जीवन यात्रा

टुंडी के लोगों को जागृत करने के बाद संताल परगना शिफ्ट हो गये गुरुजी

आदिवासियों के सबसे बड़े नेता शिबू सोरेन की प्रेरणा देने वाली 5 कहानियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >