Shibu Soren First Death Anniversary : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि चार अगस्त को है. इसे लेकर झामुमो तैयारी में जुटा हुआ है. राज्य के सभी 24 जिलों में श्रद्धांजलि सभा होगी. नेमरा में भी विशेष श्रद्धांजलि सभा होगी. नेमरा के लुकड्यांटांड़ में मुख्यमंत्री त्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे. यहां शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा भी स्थापित की जायेगी. जिसका अनावरण मुख्यमंत्री करेंगे. साथ ही विभिन्न योजनाओं का ऑनलाइन उदघाटन व शिलान्यास भी सीएम द्वारा किया जायेगा.
आम लोग भी अर्पित कर सकेंगे श्रद्धा सुमन
पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय ने बताया कि सभी जिलों के प्रमुख चौक-चौराहों और पाकों में श्रद्धांजलि सभा होगी. जहां आम लोग भी आसानी से आकर श्रद्धांजलि दे सकेंगे. जिला स्तर की कमेटी अपने - अपने स्तर से आदमकद प्रतिमा प्रमुख स्थानों पर लगा रही है. रांची जिला समिति झामुमो द्वारा रांची में भी कई कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसमें एक आदमकद प्रतिमा स्थापित की जायेगी. इसके लिए स्थल का चयन किया जा रहा है. वहीं जरूरतमंदों के बीच वस्त्र, फल, दवा आदि का वितरण किया जायेगा. एक रक्तदान शिविर भी लगेगा. जिला समिति द्वारा इसकी तैयारी की जा रही है. अलबर्ट एक्का चौक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने की योजना है.
इसे भी पढ़ें: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों ने सरकार के सामने रखीं 10 प्रमुख मांगें, पूरी नहीं हुई तो सीएम हेमंत को देना होगा इस्तीफा
इसे भी पढ़ें: JPSC-JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ी पर कांग्रेस से हस्तक्षेप की मांग, बंधु तिर्की ने सौंपे पांच अहम सुझाव
