काॅलेज में मानसिक स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म विषय को लेकर सेमिनार

मांडर काॅलेज में बुधवार को एनसीसी के तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म संबंधी विषय को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया.

मांडर. मांडर काॅलेज में बुधवार को एनसीसी के तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म संबंधी विषय को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया. इसमें सीआइपी की नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ भूमिका सच्चर ने एनसीसी कैडेट्स और काॅलेज के खिलाड़ियों को मानसिक स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने विभिन्न परिस्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य पर निर्भर व्यवहार के संबंध में बताया. आविष्कार फाउंडेशन के बॉबी सिंह ने छात्राओं को मासिक धर्म व इसको लेकर समाज की गलत धारणाओं की जानकारी दी. साथ ही मासिक धर्म संबंधी अन्य समस्याओं और उनके निराकरण की भी जानकारी दी. प्राचार्य डॉ कुमार आदित्येंद्र नाथ शाहदेव ने कहा कि ऐसे सेमिनार से विद्यार्थियों की जानकारी बढ़ती है और उनकी सोच में सकारात्मक बदलाव होता है. मौके पर एनसीसी के इंचार्ज डॉ अनसेलम मिंज, डॉ केपी शाही, डॉ फैयाज अहमद, डॉ नीलम कुमारी, डॉ ममता कुमारी बाड़ा, सेनेल टेटे, बसंती मिंज, सुषमा कुमारी, दिव्या रानी, कैडेट्स व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. 26 मांडर 1, सेमिनार में उपस्थित सीआइपी की डॉ भूमिका सच्चर, कैडेट्स व विद्यार्थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >