रांची. भाजपा के प्रदेश कार्यालय में लोकसभा के मुख्य सचेतक, बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सेवा संकल्प अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी संजय जायसवाल का स्वागत किया गया. प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने संयुक्त रूप से उनका अभिनंदन किया.
पार्टी पदाधिकारियों ने किया स्वागत
इस दौरान भाजपा के कई अन्य प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद रहे. संजय जायसवाल के स्वागत के दौरान पार्टी के सेवा संकल्प अभियान को लेकर भी संगठन स्तर पर गतिविधियों को आगे बढ़ाने की तैयारी पर जोर रहा.
