सिल्ली में रिवॉल्वर दिखाकर सीएसपी से दो लाख की लूट

स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र से अज्ञात लुटेरे रिवॉल्वर दिखाकर लगभग दो लाख रुपए लूट कर भाग गये

सिल्ली. सिल्ली थाना क्षेत्र के सिल्ली टिकर पथ पर बंता सोनार टोला के समीप मंगलवार को स्थित स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र से अज्ञात लुटेरे रिवॉल्वर दिखाकर लगभग दो लाख रुपए लूट कर भाग गये. घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर हंसे उरांव थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर घटनास्थल पहुंचे एवं घटना संबंधित जानकारी ली. केंद्र के संचालक राजेश कुमार कोइरी ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह मंगलवार को सुबह नौ बजे ग्राहक सेवा केंद्र खोला गया था. वो अपने स्टाफ सोनू मंडल को केंद्र में बैठा कर अपने निजी काम के लिए थोड़ा बाहर निकल गया. इसी बीच लगभग 10 बजे तीन युवक सीएसपी पहुंचे एवं रुपए निकालने की बात कही. सोनू मंडल के द्वारा आधार कार्ड की मांग करते ही तीन युवक में से एक ने रिवॉल्वर तान कर सभी रुपये निकालने को कहा. दो युवक केंद्र के अंदर रह गये सोनू भी भीतर ही रह गया. एक युवक ने बाहर से शटर बंद कर दिया. अंदर दोनों युवकों ने सीएसपी में रखे लगभग दो लाख रुपये और सीसीटीवी के डीवीआर को भी लेकर भाग निकले. कुछ देर बाद सोनू मंडल किसी तरह बाहर निकला, तब जाकर लोगों को इसकी जानकारी दी. तब तक काफी देर हो चुकी थी, लुटेरे काफी दूर निकल गये थे. सिल्ली थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने बताया सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

सीसीटीवी का डीवीआर भी निकाल कर ले गये लुटेरे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishnu giri

मैं मई 1998 से प्रभात खबर में पत्रकारिता कर रहा हूं. सबसे पहले मैने सिटी ऑफिस में फोटो पत्रकारिता से शुरुआत की. तीन सालों तक करने के बाद मैं सिल्ली से खबरें लिखने लगा. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की हर प्रकार की खबरें लिखी. नियमित रूटीन खबरों के अलावे क्षेत्र की समस्याओं की खबरें, ग्रामीण प्रतिभा पर स्टोरी सहित जनसरोकार की पत्रकारिता से पहचान बनाई. इलाके में सामाजिक कुरीतियों, जाति पाति के भेदभावों वाले समाजिक बुराइयों पर भी स्टोरी किए. अभी करीब दो साल पहले प्रभात खबर ने में छपी एक छुआछूत एवं जाति पाति के भेदभाव की खबर को झारखंड, विहार एवं बंगाल में सर्वश्रेष्ठ स्टोरी का भी सम्मान मिला है. नियमित पत्रकारिता के साथ समय निकालकर शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री भी बनाया करता हूं. मेरी बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म " माटी के सपूत" को 61 वें राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी. अपने केटेगरी की सूची में फिल्म 89 वें नंबर पर रही थी. मैने इग्नू से पत्रकारिता, रेडियो प्रसारण डिप्लोमा एवं मारवाड़ी कालेज से फिल्म निर्माण में का भी डिप्लोमा का कोर्स किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >